बैसा प्रखंड के पत्रकार सुभाष सिंह की माताजी हांसु देवी का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों के अनुसार वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। मृतिका अपने पीछे पांच पुत्र एवं एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। अंतिम संस्कार पारिवारिक रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न किया गया।
पत्रकार सुभाष सिंह की माताजी का निधन
Cityhalchal News
0
Post a Comment