Top News

मोबाइल छिनतई गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार, 110 मोबाइल बरामद

पूर्णिया में सड़क पर मोबाइल छिनतई की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गैंग का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 3 सक्रिय रूप से छिनतई करते थे, जबकि 2 आरोपी मोबाइल रिपेयरिंग की आड़ में चोरी के मोबाइल खरीदने और उनका लॉक तोड़ने का काम करते थे।

पूर्णिया एसपी स्वीटी सहरावत ने जानकारी देते हुए बताया कि मुर्गी फार्म रोड निवासी मो. अरशद को चोरी के मोबाइल के साथ पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर उसके दो साथी हातिम और शोएब को हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। ये तीनों मिलकर शहर में मोबाइल झपटमारी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि छीने गए मोबाइल आर.एन. साव चौक स्थित अंबेडकर मार्केट के एक मोबाइल रिपेयरिंग दुकानदार को बेचे जाते थे। दुकानदार महंगे मोबाइल को आगे बेच देता था, जबकि खराब मोबाइल के पार्ट्स निकालकर अन्य ग्राहकों के मोबाइल में इस्तेमाल करता था।

पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 110 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की पहचान की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post