Top News

विद्युत तार चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन चोर गिरफ्तार

विद्युत तार चोर गिरोह का पुलिस ने सफलता पूर्वक उद्भेदन करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है ।किशनगंज पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि  पहाड़कट्टा थाना कांड संख्या-90/2026 धारा -136 विद्युत अधिनियम के अप्राथमिकी अभियुक्त मो यूसुफ पिता इस्माइल ग्राम सातमेरी रजाबुल पिता मो हजरत ग्राम कोलता पुल तलवाड़ी दोनों थाना पहाड़कट्टा एवं शमशेर आलम पिता अजहर ग्राम सुरीभीता थाना सुखानी सभी जिला किशनगंज को कांड में चोरी की गई विद्युत तार कुल 12 बंडल करीब 2000 मीटर एवं तार को ढोने में प्रयुक्त किए गए पिकअप गाड़ी , एक चोरी का मोटरसाइकिल एवं 04 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने अग्रतर कारवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post