Top News

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया गया वाहन जांच अभियान, वसूला गया जुर्माना

पुलिस अधीक्षक संतोष  कुमार के निर्देश पर अपराध नियंत्रण हेतु जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बुधवार को वाहन जांच अभियान  चलाया गया। जिले के सभी चेक पोस्ट के साथ साथ मुख्य चौक चौराहे एवं दूसरे जिले की सीमा में लगने वाली चेक पोस्ट आदि में वाहनों की जांच की गयी।ठाकुरगंज बहादुरगंज मार्ग सहित अन्य मार्गों पर बारिश के बावजूद पुलिस कर्मी वाहनों की जांच करते दिखे ।

इस दौरान वाहनों को रोकर उनके वाहन और डिक्की की जांच की गयी। चेकिंग के दौरान  शक के आधार पर वाहनों को रोककर वाहनों के कागजात, डिक्की आदि की जांच की गयी। वाहन जांच की वजह से ऐसे वाहन चालक जिनके पास कागजात नहीं था ये फिर हेलमेट नहीं पहना था में हड़कंप देखा गया।
वहीं कई वाहनों को जप्त कर थाना लाया गया और उनका चालान भी काटा गया।साथ ही कागजात नहीं दिखाने वाले वाहनों को थाना लाया गया। एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post