Top News

सड़क हादसे में पत्रकार के पिता सुरेश सिंह का निधन, इलाज के दौरान विराटनगर में तोड़ा दम

कोढ़ा प्रखंड के कोलासी में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सुरेश सिंह, पिता मनीष कुमार सिंह (पत्रकार), का इलाज के दौरान निधन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर विराटनगर, नेपाल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। चिकित्सकों की पूरी कोशिश के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घर का माहौल गमगीन है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना के बाद आसपास के ग्रामीण और शुभचिंतक बड़ी संख्या में उनके आवास पर पहुंचकर शोक-संवेदना व्यक्त कर रहे हैं तथा परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। क्षेत्र में इस दुखद घटना से शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है और परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post