तलवारबंधा गांव निवासी लगभग 60 वर्षीय महिला उमेदा खातून का शव गांव के कब्रिस्तान के पास मक्का के खेत से बरामद किया गया है।मृतका की पहचान नजमुद्दीन उर्फ बामका की पत्नी के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, शव की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला की चाकू से गोदकर हत्या की गई है।मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका शनिवार से लापता थी और आज देर शाम उसका शव मक्का खेत में देखा गया।स्थानीय लोगों के द्वारा शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई ।जिसके बाद गर्भनडांगा थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे है और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है और हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।इस घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।पुलिस जांच के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।इस घटना के बाद मृतिका के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
Post a Comment