Top News

पश्चिमपाली से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई चोरों की तस्वीर

शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके पश्चिमपाली से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। शहर के लाइन मलेरिया ऑफिस के निकट रहने वाले मोहम्मद एजाज पिता नुर आलम पश्चिमपाली स्थित एक शोरूम के सामने अपनी बीआर 37 यू 9837 नंबर की पल्सर बाईक को खड़ी कर खरीदारी करने गए थे। लेकिन कुछ ही देर बाद वापस लौटने पर उन्हें अपनी बाइक गायब मिली। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच किए जाने पर दो बदमाश बाइक लेकर मजार चौक की दिशा में जाता दिखा। शहर में लगातार घटित हो रही बाइक चोरी की घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए किशनगंज पुलिस ने दो बाइक चोर की तस्वीर को सार्वजनिक किया है। पुलिस ने लोगों से चोरों की पहचान कर उनकी जानकारी पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस ने सूचना देने वाले का नाम उजागर नहीं करने और उन्हें पुरस्कृत करने का वादा किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post