Top News

गड्ढा में तैरता हुआ मिला चूड़ा मिल संचालक का शव

पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटनासामने आई है। शादीशुदा युवक अनवर आलम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अपराधियों ने पहले युवक का गला रेता और फिर शव को गांव से कुछ दूरी पर गड्ढे में फेंक दिया।

बताया जा रहा है कि अनवर आलम अपने भाई को छोड़ने के लिए रात करीब 10 बजे बायसी आए थे, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटे। परिजनों और ग्रामीणों ने रातभर तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला।
सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक गड्ढे में पानी के अंदर युवक का शव तैरता हुआ देखा, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बायसी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और अपराधियों की तलाश में जुट गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post