हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय बरारी में शनिवार अपराह्न चार बजे एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं समाज के प्रति उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत बरारी की मुख्य पार्षद बबीता कुमारी यादव ने उपस्थित पत्रकारों को अंगवस्त्र एवं डायरी कलम देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और समाज को जागरूक बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। पत्रकारिता जनहित के मुद्दों को सामने लाने तथा प्रशासन और जनता के बीच सेतु का कार्य करती है। कार्यक्रम में पत्रकारों ने हिंदी पत्रकारिता के इतिहास, वर्तमान चुनौतियों एवं बदलते मीडिया परिदृश्य पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता की आवश्यकता पर बल दिया । सम्मान समारोह में दिलीप मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, सोनू तिवारी, मनीष मिश्रा, जितेंद्र कुमार, संजीव कुमार, आदर्श चौधरी, सुमन साह, नरेश चौधरी सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे ।कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा अंत में सभी पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर नगर पंचायत बरारी में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
Cityhalchal News
0
Post a Comment