कटिहार जिले के आदर्श कोढ़ा थाना की पुलिस दीदी टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विद्यालयों, पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है, ताकि छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण मिल सके।
इस दौरान कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय मड़वा नजरा चौकी परिसर स्थित कस्तूरबा विद्यालय में पुलिस दीदी टीम पहुंची। यहां छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा छात्राओं को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी और जागरूकता संदेश भी दिए गए। थाना अध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया की स्कली बच्ची जो की भयमुक्त होकर अपना विद्यालय से सुरक्षा की दृष्टिगत से शिक्षा दीक्षा प्राप्त कर सकें जिसकी सुरक्षा का जिम्मा पुलिस दीदी निभायेगी, जो की पुलिस विभाग की यह अहम पहल है ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य महानंद पंडित सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुलिस विभाग की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की नियमित निगरानी और संवाद से छात्राओं में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे समाजहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।
Post a Comment