लोकसभा सांसद शाम्भवी चौधरी समस्तीपुर मंडल में रेलवे से जुड़ी कई मुद्दे पर रेल मंडल डीआरएम से मुलाकात की। जिसमें क्षेत्र की रेल सुविधाओं, लंबित परियोजनाओं एवं यात्रियों की आवश्यकताओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सबसे पहले समस्तीपुर–दरभंगा रेल लाइन डबलिंग कार्य पूर्ण होने पर रेलवे प्रशासन एवं क्षेत्रवासियों को बधाई दी गई। साथ ही कहा समस्तीपुर परिवार के लोगों को बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। यह परियोजना क्षेत्र के रेल यातायात को और अधिक सुगम एवं तेज बनाएगी। समस्तीपुर से दिल्ली के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी जल्द सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। साथ ही सांसद ने समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक से कई मांग रखी, सबसे पहले-
• समस्तीपुर जंक्शन के समीप मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स निर्माण की मांग पर सकारात्मक पहल करने का अनुरोध किया गया।
• सहरसा से रोसड़ा होते हुए पटना तक इंटरसिटी ट्रेन चलाने की मांग पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया गया। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधाओं, आधारभूत संरचना के विस्तार तथा क्षेत्र के समग्र रेल विकास से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विशेष चर्चा हुई।
Post a Comment