मंगलवार की संध्या कोढ़ा के विभिन्न इलाके में आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। आंधी के दौरान कई जगहों पर बड़े-बड़े पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। मुख्य सड़कों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर भी लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
अचानक बदले मौसम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई। कई ग्रामीण मार्गों पर पेड़ और टहनियां गिरने से बाइक, ऑटो और छोटे वाहनों की आवाजाही रुक गई। लोग घंटों जाम और अवरुद्ध रास्तों में फंसे रहे।इस दौरान कटिहार -गेराबाड़ी मार्ग, कोलासी- हरदा सड़क मार्ग, फलका - गेरा बाड़ी सड़क मार्ग के अलावे अन्य ग्रामीण सड़कों पर सड़क किनारे लगे विसाल पेड़ सड़क पर ही पूरी तरह टूट कर बिखर गया जिससे की आवागमन कर रहे लोगों को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि तेज हवा के साथ हुई बारिश से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई और कई इलाकों में अंधेरा छा गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क साफ कराने और बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की।
सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाने का कार्य शुरू कराया। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका।
Post a Comment