Top News

राजस्व मंत्री से मिले पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह कुशवाहा, क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

कोढ़ा के पुर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बहरखाल पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विजय सिंह कुशवाहा ने बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से मंत्री को अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।

विजय सिंह कुशवाहा ने भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, राजस्व संबंधित लंबित मामलों तथा आम लोगों को हो रही परेशानियों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, जिससे आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और राजस्व विभाग से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर कई स्थानीय कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post