फारबिसगंज प्रखंड के तिरसकुण्ड पंचायत अंतर्गत समौल संकुलाधिन प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में इंजीनियर अभिमन्यु कुमार के सुपुत्र के अन्नप्राशन के उपलक्ष में किया गया तिथि भोज । जिसमें सैकड़ों बच्चे तथा दर्जनों अभिभावक विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य सदस्याएं शामिल हुए। भोजन में खीर पूरी सब्जी सलाद फल तारबुज बुनिया व जलेबी परोसा गया । वहीं प्रधान शिक्षक मिथिलेश कुमार सिंह ने इस तरह के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि तिथि भोजन, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण पीएम पोषण योजना के तहत एक सामुदायिक भागीदारी कार्यक्रम है, जो विशेष अवसरों जैसे जन्मदिन, सालगिरह, त्योहार अन्नप्राशन विवाह पर सरकारी स्कूलों के बच्चों को पौष्टिक भोजन या खाद्य सामग्री प्रदान करने की अनूठी पहल है। इसका उद्देश्य स्कूलों में सामाजिक सहयोग बढ़ाना और बच्चों को अतिरिक्त पोषण देना है।तिथि भोजन की मुख्य बातें व्यक्तिगत या सामूहिक भागीदारी के माध्यम से स्कूली बच्चों को विशेष मौकों पर स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन खिलाकर खुशियां साझा करना। यह अवसर जन्मदिन, विवाह की वर्षगांठ, त्योहार, या अन्य कोई विशेष अवसर हो सकता है। भोजन का प्रकार लोग बच्चों को पूरा पका हुआ भोजन (पूरक पोषण) दे सकते हैं या अनाज, दालें, फल या मिठाई जैसी सामग्री भी दान कर सकते हैं। भोजन पौष्टिक होना चाहिए , इसमें तला हुआ भोजन (पूरी, पकौड़ी) या जंक फूड (पिज्जा, बर्गर) की अनुमति नहीं है। लेकिन स्थानीय खनपाल व्यवहार पर जो बच्चों को नुकसान नहीं हो वह किया जा सकता है । स्थानीय ताजे मौसमी फल दिए जा सकते हैं। कोई भी व्यक्ति या संस्था सीधे स्कूल में भोजन प्रायोजित कर सकती है या मध्याह्न भोजन निधि में सहयोग राशि जमा कर सकती है। समुदाय की भागीदारी पर यह पहल अभिभावकों, शिक्षकों और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर स्कूली शिक्षा और पोषण से जोड़ने का एक प्रयास है।यह कार्यक्रम सबसे पहले गुजरात में शुरू किया गया था और अब कई अन्य राज्यों में भी लागू है। कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा शिक्षक रंजीत कुमार मंडल कवि सह शिक्षक संजीत कुमार निगम सभी रसोईया विद्यालय शिक्षा समिति के संचिव मरांग मय देवी ने काफी सहयोग दिए।
किया गया तिथि भोज का आयोजन
Cityhalchal News
0
Post a Comment