Top News

सुशील मोदी के दूसरी पुण्यतिथि पर सदर विधायक ने श्रद्धांजलि अर्पित की

श्रधेय सुशील कुमार मोदी जी की दूसरी पुण्यतिथि पर पटना के सुशील मोदी स्मृति पार्क राजेंद्र नगर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक ने कहा आज भी स्व. सुशील कुमार मोदी जी के सार्वजनिक जीवन की सादगी, संगठन के प्रति समर्पण तथा बिहार के विकास में उनके योगदान को पूरा बिहार श्रद्धापूर्वक स्मरण करता है। उन्होंने कहा श्री मोदी का अनुशासन, सुशासन, जनसेवा एवं दूरदर्शी नेतृत्व बिहार की राजनीति और विकास यात्रा में अमूल्य योगदान रहा है।विधायक ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से विघार्थी परिषद और फिर भारतीय जनता पार्टी तक स्व. सुशील कुमार मोदी जी की संघर्षपूर्ण सामाजिक एवं राजनीतिक यात्रा पारदर्शिता, ईमानदारी तथा राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की मिसाल रही है। उनका जीवन आज भी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत है। विधायक ने कहा कि स्व. सुशील कुमार मोदी ऐसे विरले राजनेता थे जिन्होंने चारों सदनों के सदस्य के रूप में अपनी प्रभावशाली भूमिका निभाई तथा देश एवं बिहार की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जीएसटी काउंसिल की कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उन्होंने कर व्यवस्था को सरल बनाने और राजस्व वृद्धि में भी उल्लेखनीय भूमिका निभाई। विधायक ने कहा बिहार का कोना-कोना आज भी स्व. सुशील कुमार मोदी जी को श्रद्धापूर्वक याद करता है। ऐसे महान राजनेता, कुशल प्रशासक और जनसेवक को हृदय से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित है।

Post a Comment

Previous Post Next Post