Top News

मनरेगा एवं जल संसाधन विभाग की योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित


डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में समस्तीपुर समाहरणालय में मनरेगा एवं जल संसाधन विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल संरक्षण, सिंचाई विस्तार एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन से जुड़ी योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के दौरान नहर निर्माण एवं मरम्मत, जल निकासी व्यवस्था, तालाब जीर्णोद्धार तथा वर्षा जल संचयन योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय समन्वय के माध्यम से ग्रामीण जनता तक योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। साथ ही लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने एवं कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं अभियंता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post