Top News

अरविंद कुमार सिंह बने जदयू प्रखंड अध्यक्षः प्रदेश अध्यक्ष ने मनोनीत किया, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

बैसा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मालोपाड़ा पंचायत के पुर्व मुखिया अरविंद कुमार सिंह  को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का बैसा प्रखंड अध्यक्ष  मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन जदयू के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा किया गया। उनके  प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने से स्थानीय जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह है। अरविंद कुमार सिंह का यह पहला कार्यकाल होगा।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी। उनके कार्यकाल में कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का अवसर प्राप्त होगा । कार्यकर्ताओं ने उनके  मनोनयन के लिए प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जदयू नेता ,राजीव कुमार दास,नवीन कुमार दास,मरगुब आलम,नाजिम अंसारी,किशन भारद्वाज,विजय कुमार कर्मकार,हरि प्रसाद ठाकुर,शशि भूषण सिंह,रामप्रसाद यादव, मो इमरान आलम, आदि सहित कई अन्य लोगों ने अरविंद कुमार सिंह को बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा। साथ ही, क्षेत्र में विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post