रौटा हाई स्कूल के पीछे स्थित मस्जिद के बाहर से चोरी हुई बाइक मामले में रौटा थाना पुलिस ने आरोपी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। भवानीपुर पंचायत के गेरूवा निवासी अरसद अंसारी ने थाना में आवेदन देकर बताया था कि 20 मार्च 2026 को वह अपनी ब्लू रंग की होंडा एसपी मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। बाइक को मस्जिद के सामने हैंडल लॉक कर खड़ी कर दिया था। नमाज के बाद बाहर निकले तो बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चल सका। बाद में जानकारी मिली कि बेलगच्छी निवासी रहमत अली बाइक चोरी कर कहीं छिपाकर रखा है। मामले में कार्रवाई करते हुए रौटा थाना पुलिस ने बीती रात करीब आठ बजे दास पुल के समीप आरोपी रहमत अली को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
मस्जिद के बाहर से चोरी हुई बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Cityhalchal News
0
Post a Comment