Top News

आदर्श मध्य विद्यालय शिशिया का शताब्दी समारोह धूमधाम से संपन्न

कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड स्थित आदर्श मध्य विद्यालय शिशिया के 100 वर्ष पूरे होने पर विद्यालय परिसर में भव्य शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधान पार्षद अशोक अग्रवाल एवं विधायक कविता पासवान ने फीता काटकर किया।

समारोह की शुरुआत छात्राओं के स्वागत गीत से हुई। प्रधानाध्यापक लक्ष्मण रजक ने विद्यालय के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विद्यालय की स्थापना अप्रैल 1926 में हुई थी।

एमएलसी अशोक अग्रवाल ने विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए छात्रों को मेहनत और अनुशासन का संदेश दिया। विधायक कविता पासवान ने कहा कि विद्यालय ने एक सदी तक शिक्षा का प्रकाश फैलाकर समाज को नई दिशा दी है।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।






Post a Comment

Previous Post Next Post