Top News

बलुआ चौक पर वाहन जांच में फर्जी नंबर प्लेट वाली बाइक जब्त, युवक हिरासत में

बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुआ चौक पर चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल को जब्त किया है । जानकारी के अनुसार जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका, जिस पर लगे रजिस्ट्रेशन नंबर BR 39AY8311 की जांच की गई। जांच में नंबर प्लेट फर्जी पाया गया। इसके बाद वाहन के चेचिस नंबर को HHD मशीन से जांचा गयाजिसमें पता चला कि उक्त बाइक बेउर थाना कांड संख्या- 326/23 से संबंधित है । मौके पर मौजूद युवक की पहचान मो0 तनवीर, उम्र 19 वर्ष, पिता- मो0 सैबुर आलम, निवासी- बलुआ, थाना बरारी, जिला कटिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने बाइक को विधिवत जब्त कर युवक को हिरासत में लेते हुए मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है । पुलिस द्वारा लगातार वाहन जांच अभियान चलाकर संदिग्ध वाहनों एवं अपराधियों पर नजर रखी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post