Top News

राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, कहा—हर परिस्थिति स्वीकार, लेकिन आपकी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं

विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को पत्र लिखकर उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है।
उन्होंने अपने पत्र में कहा कि सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में प्रधानमंत्री के काफिले में सीमित संख्या में वाहन दिखाई देने के बाद यह विषय उनके संज्ञान में आया, जिसके बाद उन्होंने यह पत्र प्रेषित किया।
श्री गोस्वामी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के रूप में श्री नरेंद्र मोदी जी ने सदैव राष्ट्रहित, सुरक्षा एवं विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। ऐसे में उनकी सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च स्तर की और अत्यंत सुदृढ़ होनी चाहिए।
इस अवसर पर उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी केवल एक पद पर आसीन नेता नहीं हैं, बल्कि करोड़ों सनातनियों की आशा, विश्वास और भावनाओं के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि जब भी देश किसी संकट या कठिन समय से गुजरता है, तब उनका नेतृत्व सभी को साहस और विश्वास प्रदान करता है। उन्होंने आगे कहा कि आप निरंतर देश की चिंता करते हैं, ऐसे में हमारा भी कर्तव्य है कि हम आपकी कुशलता और सुरक्षा की चिंता करें।
उन्होंने आगे कहा कि “आंखों में आंसू और दिल में चिंता केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि उन करोड़ों सनातनियों की भावना है जो आपको अपने परिवार के सदस्य की तरह मानते हैं।”
उन्होंने यह भी कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विभिन्न राजनीतिक विचारधाराएं और विपक्षी दल अपने-अपने दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं, किंतु देशहित एवं राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए। इस संदर्भ में उन्होंने प्रधानमंत्री जी से आग्रह किया कि वे अपनी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और किसी भी प्रकार का समझौता न करें।
उन्होंने आगे कहा कि हर परिस्थिति में सनातनी समाज सक्षम है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा और कुशलता सर्वोपरि है, जिसके प्रति किसी भी प्रकार का जोखिम स्वीकार नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि आपके नेतृत्व में सनातनी समाज आज और अधिक सशक्त एवं संगठित हो रहा है तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक स्तर पर अपनी भूमिका को और मजबूत कर रहा है।
अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुरक्षित जीवन की कामना करते हुए कहा कि विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ तथा देश के 100 करोड़ सनातनी उनके साथ दृढ़ता से खड़े हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post