Top News

घरेलू विवाद बना दुश्मनी, बेटे की शिकायत पर पिता गिरफ्तार, जेल भेजे गए

कलयुगी पुत्र ने अपने ही पिता को मारपीट मामले में जेल भेजवा दिया है।बेटे की शिकायत पर दर्ज केस में पुलिस ने आरोपी पिता सलाउद्दीन (60) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। घटना थाना क्षेत्र के मोहम्मदनगर पंचायत के वार्ड नं 02 मोहम्मद नगर गांव की है।जहां आपसी मारपीट में बेटे ने अपने ही माता- पिता सहित बहन -भाई पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज करवाया।पीड़ित नाहिद आलम ने बहादुरगंज थाना में शिकायत दर्ज करते हुए कहा की घरेलु विवाद में उनके पिता सलाउद्दीन सहित अन्य आरोपियों ने लोहे के रड से मार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया एवं मक्का बिक्री किया हुआ दो लाख रुपया छीन लिया है।आवेदन के अनुसार मारपीट के दौरान उसे बचाने आई उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट किया गया।मामले में माता- पिता,  बहन - भाई सहित कुल पांच लोगों पर बहादुरगंज थाना मे सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।इस घटना के बाद चौक चौराहे पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है और लोग तरह तरह की चर्चा करते दिखे।

Post a Comment

Previous Post Next Post