Top News

NH-31 पर काल बनकर दौड़ी अनियंत्रित पिकअप, सड़क हादसे में मजदूर की मौत

कोढ़ा थाना क्षेत्र में सोमवार की संध्या राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी, जबकि मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है. सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोढ़ा थाना क्षेत्र के बासगाढा निवासी 35 वर्षीय बिनोद पोद्दार के पुत्र कारका  पोद्दार, मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. बताया जाता है कि वह मखाना कमाने के लिए बाहर गये हुए थे और सोमवार की शाम बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान एनएच-31 स्थित बासगाढ़ा चौक के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बिनोद पोद्दार का पुत्र करका पोद्दार उम्र लगभग 35 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि उनकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी और तत्काल पुलिस को सूचना दी गयी.
मृतक अपने पीछे पत्नी समेत चार छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गये हैं. इनमें 10 वर्षीय देव कुमार, 9 वर्षीय रोशनी कुमारी, 7 वर्षीय नैना कुमारी और 6 वर्षीय पूरब कुमार शामिल हैं। पिता की अचानक मौत से बच्चों के सिर से साया उठ गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

ग्रामीणों ने बताया कि बिनोद पोद्दार मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे. अब परिवार के सामने बच्चों की पढ़ाई, इलाज और रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। परिजनों ने सरकार से उचित मुआवजा और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहन की पहचान और हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post