Top News

तनिष्क लूट कांड का आरोपी सोनू झा साथी के साथ बाइक जब्त

पूर्णियां। बहेलिया स्थान पर फिजियोथैरेपी मशीन और नकदी की छीनतई मामले में कार्रवाई जेल से बाहर आते ही लूटपाट मीरगंज थाना पुलिस ने बाइक सवार से छीनतई के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चर्चित तनिष्क लूट कांड के आरोपी सोनू झा और उसके साथी संजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने इसके पास से लूटा गया मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक की बरामद किया है । मीरगंज थानाध्यक्ष पुनि रौशन कुमार सिंह ने बताया कि सरसी निवासी सोनू झा का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है वह पूर्णिया के तनिष्क शोरूम में हुई करोड़ों की लूट के अलावा पटना के कंकड़बाग में आर्म्स एक्ट और के. नगर में लूट के मामले में भी आरोपी हैं । थानाध्यक्ष के अनुसार 31 मार्च को अपराधियों ने के. नगर निवासी सुभाष कुमार मंडल से झपट्टा मारकर उनका बैग छीन लिया था बैग में करीब 70000 रुपए मूल्य की फिजियोथैरेपी मशीन 75000 नगद और मोबाइल था पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर छापेमारी कर सोनू झा और गौआसी निवासी संजय कुमार को दबोच लिया पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया तनिष्क लूट कांड के अनुसंधान करता शशि कुमार भगत ने बताया कि सोनू झा को पहले भी लूट और आर्म्स एक्ट के मामले में जेल भेजा जा चुका है पुलिस के अनुसार जेल से बाहर आने के बाद उसने अपने साथियों के साथ फिर से लूट और छिनतई की वारदात का अंजाम देना शुरू कर दिया इस संबंध में बताया गया कि दोषियों को गिरफ्तार कर अपराधियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष मौजूद है उनके पुराने आपराधिक रिकार्ड को देखते हुए पुलिस न्यायालय से सख्त सजा की मांग करेगी ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे छीनतई और लूट की घटनाओं में शामिल अन्य नेटवर्क भी तलाश की जा रही है  । बताते चलें कि 26 जुलाई 2024 को तनिष्क शोरूम से   3 करोड़ 70 लाख की लूट हुई थी ।  लाइन बाजार स्थित तनिष्क शोरूम में विगत वर्ष आधा दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने तीन कर्मियों को बंधक बनाकर 3 करोड़ 70 लाख हुआ आभूषण लूट लिए थे बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस अब तक इस बारे में 24 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है लूट कांड में प्रशांत गौरव शमी आनंद आकाश झा सुबोध सिंह चंदन प्रिंस बिट्टू सिंह प्रकाश सिंह कुंदन कुमार सौल शेख आनंद झा बमबम यादव सोनू झा अंकुश कुमार और धर्मवीर सहित अन्य आरोपी शामिल है स्पीडी ट्रायल मामले में आरोप पत्र दाखिल होने के बाद अब एसपीजी ट्रायल की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है मुख्य आरोपी इस बड़े लूट कांड में सोनू झा के अलावा प्रशांत गौरव शम्मी आनंद सुबोध सिंह और धर्मवीर उर्फ बाबा जैसे अपराधी शामिल रहे हैं ।

Post a Comment

Previous Post Next Post