कुरसेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो अलग-अलग गांवों के समेली और खेरिया में सर्पदंश की घटनाएं सामने आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार समेली निवासी चाहत कुमार (26) एवं खेरिया निवासी सत्यम कुमार (14) को सांप ने काट लिया।घटना के बाद परिजनों ने दोनों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों मामलों में सर्पदंश की आशंका को देखते हुए तत्काल इलाज शुरू किया गया।
चिकित्सकों ने बताया कि समय पर उपचार मिलने के कारण दोनों मरीजों की स्थिति फिलहाल सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं।
Post a Comment