Top News

बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख

कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। आग की तेज लपटों में पूरा बासा जलकर राख हो गया।मिली जानकारी के अनुसार नवाबगंज निवासी रशिक लाल मंडल के बासा में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे बासा को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर किसी तरह काबू पाया गया, लेकिन तब तक बासा में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।घटना में मवेशियों का चारा, खाने-पीने का सामान एवं घरेलू बर्तन समेत हजारों रुपये  संपत्ति नष्ट हो गई। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

Post a Comment

Previous Post Next Post