कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार गांधी ग्राम बिंद टोली निवासी रानी देवी (28) ने घरेलू कलह से तंग आकर घर के ठाठ में साड़ी बांधकर फांसी लगाने की कोशिश की।घटना के दौरान घर में मौजूद परिजनों ने महिला को फंदे से झूलते देखा तो आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। इसके बाद गंभीर अवस्था में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला में भर्ती कराया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक डॉ. चंदन कुमार राय ने प्राथमिक उपचार किया। महिला की स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि घटना के समय महिला के पति विकास मंडल घर पर मौजूद नहीं थे। पारिवारिक विवाद के कारण महिला ने यह कदम उठाया।
Post a Comment