कोढ़ा के पूर्व प्रखंड प्रमुख एवं मनोज ऋषि ने पटना में राज्य महादलित आयोग के सदस्यों के साथ आगंतुकों तथा महादलित
कसमाज के लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित मामलों के त्वरित समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
अध्यक्ष मनोज ऋषि ने कहा कि महादलित समाज के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आयोग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है जिसके लिए बैठक बुलाकर सभी की समस्या को गंभीरता से सुना गया। उन्होंने अधिकारियों को जरूरतमंद लोगों की समस्याओं पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया।
बैठक के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं आयोग के समक्ष रखीं, जिन पर सदस्यों द्वारा सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया गया। मनोज ऋषि ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना आयोग की प्राथमिकता है।
Post a Comment