Top News

कोढ़ा में बढ़ी चोरी की वारदातें, मोबाइल व बाइक चोरों से लोग परेशान

कोढ़ा क्षेत्र में इन दिनों मोबाइल और बाइक चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी होने से लोगों में दहशत का माहौल है। बाजार, चौक-चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में सक्रिय चोर आम लोगों को निशाना बना रहे हैं। लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कोढ़ा थाना क्षेत्र के बावनगंज के सुनिल श्रीवास्तव पीड़ित ने बताया की दिनांक 10/05/2026 समय लगभग 5:45 बजे शाम अपने घर से पुर्णिया जा रहे थे इसी दौरान मेरा विभो का मोबाइल फोन तेज रफ्तार एक अपाचे बाइक से पिछे एक युवक आया और आगे के पाकेट में रखा मेरा मोबाइल झपट्टा मारकर लेकर चेथेरियाफिर चौक की तरफ भाग निकले, वही दूसरी घटना विते दिन पूर्व में ही फुलवरिया चौक जीडी रोड उत्कर्ष पब्लिक स्कूल के समिप लगे  एक अपाचे बाइक को भी बाइक चोर ने ले कर भाग गया, वही दोनों मामले को लेकर पिडितों ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया है , जहां पुलिस मामले को लेकर तकनीकी अनुसंधान कर चोरों की पहचान व आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है ।
ग्रामीणों एवं व्यवसायियों ने बताया कि कई लोगों की बाइक और मोबाइल चोरी हो चुके हैं, लेकिन अब तक अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाई है। लोगों का कहना है कि शाम होते ही असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं, जिससे आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में नियमित गश्ती बढ़ाने, संदिग्ध लोगों पर नजर रखने तथा चोरी की घटनाओं पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि पुलिस की सख्ती और लगातार निगरानी से ही चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post