Top News

पोठिया पुलिस आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

उपोठिया थाना पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष धर-पकड़ अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कांड संख्या 398/24 के प्राथमिकी अभियुक्त जीवन राम को वीरपुर कॉलोनी स्थित उसके आवास से विधिवत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त 53 वर्षीय जीवन राम, मैनेजर राम का पुत्र बताया जा रहा है।


जानकारी के अनुसार, उक्त मामला बीते 28 दिसंबर 2024 को दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा मामले के गहन पर्यवेक्षण के उपरांत साक्ष्यों के आधार पर प्राथमिकी की धाराओं में बदलाव करते हुए इसे बीएनएस की धारा 80(2) और 3(5) के तहत परिवर्तित किया गया है। गिरफ्तारी अभियान का नेतृत्व पोठिया इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष अंजय अमन कर रहे थे।इस टीम में उनके साथ अपर थाना अध्यक्ष महेश कुमार, एसआई सुजीत कुमार, विकास कुमार, अखिलेश सिंह एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post