Top News

अल्पसंख्यक कल्याण समिति के सभापति जनाब अख्तरुल ईमान का सरैया गाँव दौरा, पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा

अल्पसंख्यक कल्याण समिति के सभापति जनाब अख्तरुल ईमान साहब ने आज मुजफ्फरपुर ज़िले के सरैया गाँव का दौरा किया। गाँव में दरिंदों ने एक मुस्लिम लड़की के साथ बलात्कार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी। इसी क्रम में ‘फोरम फॉर पीस एंड जस्टिस’ के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी उक्त गाँव का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें पूरा भरोसा दिलाया कि आपको इंसाफ मिलकर रहेगा और संगठन हर स्तर पर आपके साथ खड़ा है।
इस जघन्य मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है, लेकिन अत्यंत खेद का विषय है कि अभी तक किसी भी अपराधी की गिरफ़्तारी नहीं हो सकी है।
जनाब अख्तरुल ईमान ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से इलाके के मुसलमानों में ख़ौफ़ का माहौल तारी है। उन्होंने प्रशासन से माँग की कि सभी नामजद अपराधियों को अविलंब गिरफ़्तार कर फास्ट-ट्रैक कोर्ट के ज़रिए कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाई जाए, ताकि मुल्क में नफ़रती माहौल पर शिकंजा लगाया जा सके। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को मुआवज़ा और सुरक्षा देने की भी माँग की।

Post a Comment

Previous Post Next Post