पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रजीगंज पंचायत क्षेत्र भ्रमण के क्रम में विधायक विजय खेमका ने वार्ड नं0 3 मटिया बड़ी मुसहरी महादलित टोला सहित कई स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रम द्वारा आम जन को 2 जून को रजीगंज पंचायत भवन में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के प्रति जागरूक किया।उन्होंने कहा कि शिविर में राशन कार्ड, जॉब कार्ड, हेल्थ कार्ड, म्यूटेशन, परिमार्जन एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदनों के समाधान हेतु ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन लिए जा रहे है। जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने सरकार के सहयोग शिविर की पर्याप्त जानकारी गांवों तक नहीं पहुंचने की शिकायत विधायक के समक्ष रखी। इस पर विधायक श्री खेमका ने प्रभारी जिला पदाधिकारी अंजनी कुमार से दूरभाष पर वार्ता कर पंचायतो में आयोजित होने वाले शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार प्रशासन के माध्यम से शीघ्र सुनिश्चित कराने को कहा, ताकि अधिक से अधिक महिला पुरुष शिविर का लाभ उठा सकें। विधायक ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही एनडीए सरकार की प्राथमिकता है। क्षेत्र भ्रमण के क्रम में विधायक चांदी राजीगंज प्लस टू विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में भी शामिल हो कर छात्रहित एवं विद्यालय विकास को लेकर विस्तृत चर्चा किये। विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु प्राप्त विभिन्न सुझावों पर विधायक ने सकारात्मक पहल करते हुए आवश्यक निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान की।भ्रमण में भाजपा नेता बिरेन्द्र सिंह,पानो देवी, शैलेंद्र साह, निर्मल मेहता, मंटू चौधरी, संतोष ऋषि, रंजन गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
आज लगने वाले सहयोग शिविर को लेकर विधायक ने लोगो को किया जागरूक
Cityhalchal News
0
Post a Comment