Top News

रौटा थाना में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक

पूर्णियां। बैसा प्रखंड क्षेत्र में बकरीद पर्व मनाये जाने को लेकर शुक्रवार को थाना परिसर में एक शांति समित की बैठक की गयी। बैठक की अध्यक्षता - रौटा थाना अध्यक्ष - कुमार कुणाल सौरव, अंचलाधिकारी गोपाल कुमार, एवं बी डी ओ राज कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से की। बैठक में आगामी 28 मई को मुस्लिम धर्मावलंबियों के द्वारा मनाये जाने वाले बकरीद पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बारी बारी से अपने अपने क्षेत्रों में बकरीद पर्व मनाने को लेकर अपनी अपनी विचार रखे। रौटा थाना अध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बकरीद का पर्व त्याग और समर्पण का प्रतीक है। सभी लोग अपने अपने घरों में शांति से मनाये। बी डी ओ राज कुमार चौधरी ने भी लोगों से यह पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। साथ ही किसी भी असमाजिक तत्वों के किसी प्रकार गड़बड़ी करने की जानकारी मिलती है तो अविलंब इसकी जानकारी पुलिस का देने की अपील की। सी ओ गोपाल कुमार ने भी मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा मनाए जाने वाले बकरीद पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की है। मौके पर प्रमुख मो शमीम अख्तर उर्फ लाल बाबू, उपप्रमुख फिरोज आलम, एआईएम आईएम प्रखंड अध्यक्ष मास्टर शाहीद आलम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष गुलाम हैदर, पु अनि समीर कुमार पाण्डेय,हरि प्रसाद यादव,आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post