मधेपुरा। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत चल रहे मकानों के सूचीकरण सह आवास गणना का कार्य मुरलीगंज प्रखंड में अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। प्रखंड क्षेत्र में कार्य तेजी से चल रहा है और निर्धारित समय से पहले इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बीडीओ गोपाल कृष्णन ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में करीब 99 प्रतिशत तक सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। अधिकांश पंचायतों में सूचीकरण का कार्य अंतिम दौर में है तथा अधिकतम दो दिनों के भीतर पूरे प्रखंड में आवास सूचीकरण सह गणना का कार्य समाप्त कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रखंड में कुल 347 प्रगणक एवं 60 पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी कर्मी घर-घर जाकर मकानों, परिवारों एवं आवासीय सुविधाओं से संबंधित जानकारी एकत्र कर रहे हैं। कार्य की नियमित मॉनिटरिंग भी की जा रही है ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न हो। बीडीओ ने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके आधार पर भविष्य की कई सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की रूपरेखा तय की जाती है। इसलिए सभी लोगों से सही एवं स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की गई है। प्रखंड प्रशासन का दावा है कि मुरलीगंज में निर्धारित समय से पहले ही प्रथम चरण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया जाएगा।
मुरलीगंज में अंतिम चरण में पहुंचा जनगणना का आवास सूचीकरण कार्य
Cityhalchal News
0
Post a Comment