भवानीपुर पूरब, माधव नगर वार्ड संख्या 02 में शुक्रवार को शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, पारदर्शिता बढ़ाने एवं शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार को लेकर प्रबंधन समिति गठन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रुपौली विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक कलाधर प्रसाद मंडल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभा को संबोधित करते हुए विधायक कलाधर मंडल ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव है। विद्यालयों में प्रबंधन समितियों के गठन से शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी तथा छात्र-छात्राओं को बेहतर वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सकेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को विद्यालय स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में प्रबंधन समितियों की अहम भूमिका होगी।
उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र के हर विद्यालय को बेहतर संसाधनों, अनुशासित संचालन और आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों के सहयोग से विद्यालयों का समग्र विकास संभव होगा। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन भी किया गया, जिसमें विधायक कलाधर प्रसाद मंडल को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं भवानीपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को सदस्य, प्रधानाध्यापक संतोष कुमार राय को सचिव, प्रो० (डॉ०) शिवनारायण यादव को सदस्य तथा वरीय शिक्षक अमित कुमार अमर को सदस्य एवं पूर्व पुलिस निरक्षक सह शिक्षा प्रेमी सुशील कुमार यादव को सदस्य घोषित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने भी विद्यालय विकास को लेकर अपने सुझाव दिए। इस मौके पर माधव नगर के ग्रामीण समाजसेवी संगीत कुमार चंदन, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि पति सुभाष यादव,संजीव यादव,पवन यादव, प्रेम प्रकाश यादव, एवं जदयू युवा नेता अमन कुमार सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण, अभिभावक एवं शिक्षकगण मौजूद रहे।
Post a Comment