Top News

दिल्ली के लिए रवाना हुए 400 से अधिक जनजातीय समुदाय के लोग

किशनगंज से जनजातीय संस्कृति, परंपरा और अधिकारों की रक्षा को लेकर एक बड़ा जत्था शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना हुआ। मालूम हो कि जनजाति गर्जना रैली में शामिल होने के लिए समुदाय का जत्था रवाना हुआ ।जनजाति सुरक्षा मंच के बैनर तले 400 से अधिक जनजातीय समुदाय के लोग शहर के गांधी चौक से अपनी पारंपरिक वेशभूषा में उत्साह और जोश के साथ दिल्ली के लिए निकले। बताया जा रहा है कि दिल्ली में आयोजित होने वाले जनजातीय सांस्कृतिक समागम में देशभर के विभिन्न जनजातीय समुदायों के लोग शामिल होंगे। इस समागम के माध्यम से जनजातीय समाज अपनी संस्कृति, परंपरा, रीति-रिवाज और अधिकारों के संरक्षण को लेकर एकजुटता प्रदर्शित करेगा। जनजाति सुरक्षा मंच से जुड़े लोगों ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में संविधान के अनुच्छेद 342 में संशोधन कर धर्मांतरित व्यक्तियों को एसटी सूची से हटाने हेतु संसद में विधेयक लाना शामिल है। इसके अलावा आरक्षण एवं सुरक्षा के अधिकार के तहत धर्मांतरित व्यक्तियों को एसटी प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव लड़ने और सरकारी लाभ लेने से रोकने की मांग भी उठाई गई। संगठन ने धर्मांतरण पर रोक लगाने तथा जनजातीय धर्म, संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post