Top News

ठनका गिरने से मां-बेटा झुलसे, महिला की हालत गंभीर

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मटियारी पंचायत के नृत्यशाला गांव में शुक्रवार को ठनका गिरने की घटना में मां और बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। बताया गया कि गांव निवासी मीरा देवी एवं उनके पुत्र संजय कुमार साह खेत में रखे मक्का को बारिश से बचाने के लिए ढक रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ ठनका गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से दोनों बुरी तरह झुलस गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। बेटे संजय कुमार साह की स्थिति सामान्य होने पर इलाज के बाद घर भेज दिया गया, जबकि मीरा देवी की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल किशनगंज रेफर कर दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post