सदर थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली से पल्सर बाइक की चोरी का मामला सामने आया है।इस संबंध में बाइक मालिक मो मारूफ आलम निवासी इमली गोला पश्चिम पल्ली ने थाना में आवेदन देकर कारवाई की गुहार लगाई है।आवेदन के मुताबिक बीते 5 मई को मारूफ आलम पिता को सईद आलम अपने पल्सर 150 बाइक से पश्चिम पल्ली जरूरी काम से आए थे।गाड़ी को टाइटन शोरूम के बाहर लगा कर वो शो रुम के अंदर गए वापस लौट कर देखा तो बाइक वहां पर नहीं थी ।वही सीसीटीवी कैमरे में भी चोरी की वारदात कैद हुई है।पीड़ित ने बताया कि काफी मेहनत मशक्कत करके उन्होंने बाइक खरीदा था लेकिन चोरों ने बाइक चुरा लिया ।सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दो युवक आराम से बाइक ले जा रहे है।
वही आवेदन मिलने के बाद पुलिस कांड संख्या 615/26 दर्ज कर अग्रतर कारवाई में जुट गई है।पुलिस के द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
Post a Comment