Top News

शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस की प्रेसवार्ता, सरकार से न्यायपूर्ण कार्रवाई की मांग

किशनगंज जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के निर्देशानुसार प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। बीते शुक्रवार शिक्षक अभ्यर्थी छात्र-छात्राओं पर बिहार पुलिस द्वारा किए गए कथित बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शाहबुल अख्तर ने की।वही इस मौके पर राजद सहित अन्य दलों से पार्टी में शामिल होने वाले नएं कार्यकर्ताओं का स्वागत जिला अध्यक्ष द्वारा किया गया ।प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुई पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए अभ्यर्थियों की मांगों का समर्थन किया। नेताओं ने राज्य सरकार से मामले में संवेदनशील एवं न्यायपूर्ण रवैया अपनाने की अपील की।इस अवसर पर असगर अली उर्फ पीटर, शमशीर अहमद उर्फ दारा,शंभू यादव,आजाद साहिल,इमाम अली उर्फ चिंटू,अरुण कुमार साहा, सजल साहा ,सोमेंद्र बहादुर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post