कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत बहरखाल पंचायत अंतर्गत विशनपुर प्राथमिक विद्यालय, सत्यनारायण टोला में शिक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक विद्यालय के कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय के स्थायी संचालन, शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा विद्यालय के लिए अपना भवन निर्माण कराने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर चिन्हित सरकारी भूमि को विद्यालय के नाम आवंटित करने की अनुशंसा की गई, ताकि भविष्य में विद्यालय का अपना भवन निर्माण कराया जा सके। समिति सदस्यों ने कहा कि विद्यालय के पास स्थायी भवन नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। ऐसे में सरकारी भूमि का आवंटन होने से विद्यालय को स्थायित्व मिलेगा और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध हो सकेगा।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा विद्यालय के विकास को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया।इस बाबत पंचायत की मुखिया मुनिता कुमारी ने बताई की विद्यालय निर्माण हेतु आवंटित सरकारी जमीन पर विद्यालय निर्माण की अनुसंशा कर प्रस्ताव में ली गई है , विद्यालय निर्माण होने से शिक्षक समेत पोषक क्षेत्र के बच्चों को विशेष लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर शिक्षा समिति के अध्यक्ष सुरेश मरेय्या , सचिव संजो देवी , प्रधान शिक्षक सुनील कुमार, सहायक शिक्षिका रूबी कुमारी, के अलावे जदयू के पुर्व प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह कुशवाहा व पंचायत की मुखिया मुनिता कुमारी समेत सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
Post a Comment