Top News

अवैध देशी शराब के साथ सरपंच के पतोहु व पोते पुलिस गिरफ्तार

कोढ़ा थाना अंतर्गत बाबनगंज पंचायत से बड़ी खबर सामने आई है। जहां मद् निषेध विभाग ने सरपंच के परिवार से जुड़े दो लोगों को अवैध देशी शराब के साथ पकड़ लिया। गिरफ्तार व्यक्तियों में सरपंच की पतोहू और पोता शामिल हैं।

मद् निषेध की पुलिस ने सरपंच के पतोहु के घर से छापेमारी कर लगभग 7 लीटर गैलन में भरे  मौके देशी शराब जब्त की है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह शराब नियमित रूप से बिक्री के लिए रखी जा रही थी।
इस घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है और स्थानीय लोगों में गुस्सा फैल गया है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष कार्रवाई की बात कही है।

मद् निषेध की पुलिस आगे की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post