Top News

कोढ़ा गैंग के दो सक्रिय अपराधी चोरी की अपाची बाइक के साथ गिरफ्तार, कई थानों में थे वांछित

कोढ़ा थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती एवं वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए कोढ़ा गैंग के दो अति सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों अपराधियों को एक चोरी की काले रंग की अपाची मोटरसाइकिल के साथ मूसापुर चौक एनएच-31 के समीप धर  दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्तों में रोहित कुमार यादव (36 वर्ष), पिता बाली यादव, निवासी नया टोला रौतारा थाना रौतारा जिला कटिहार तथा अनिकेत यादव (22 वर्ष), पिता स्वर्गीय सूरत यादव, निवासी नया टोला जुराबगंज वार्ड संख्या-01 थाना कोढ़ा जिला कटिहार शामिल हैं।

थाना अध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया की कोढ़ा थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी क्रम में मूसापुर चौक एनएच-31 के पास संदिग्ध स्थिति में अपाची मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवकों को रोककर पूछताछ की गई। जांच के दौरान मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई, जिसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

 दोनों अभियुक्त बिहार के कई थानों में दर्ज आपराधिक कांडों में गिरफ्तारी हेतु वांछित थे। दोनों का संबंध चर्चित कोढ़ा गैंग से बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा दोनों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों एवं आपराधिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

आगे बताया की बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिवत न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है तथा अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post