Top News

कोसी पुल पर सड़क हादसा, महिला की मौत

कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित कोसी पुल पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार कटरिया निवासी मंटू सहनी अपनी पत्नी काजल कुमारी (21) एवं दो वर्षीय पुत्री के साथ बाइक से कुरसेला से अपने घर कटरिया लौट रहे थे। इसी दौरान कोसी पुल पर सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक के अनियंत्रित होते ही पीछे बैठी काजल कुमारी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों द्वारा हायर सेंटर ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।बताया गया कि मृतका काजल कुमारी सावित्री पूजा के अवसर पर अपने मायके कुरसेला बस्ती आई थी। सोमवार सुबह वह अपने पति एवं बच्ची के साथ बाइक से ससुराल लौट रही थी, तभी यह हादसा हो गया।
मृतका की मौत की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया शव कागजी कार्रवाई की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post