Top News

किशनगंज नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न, आर्च देवी जैन, जमशेद आलम और अजमेरी खातून विजयी



किशनगंज नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर हुए चुनाव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान एवं मतगणना संपन्न हुई। पांच सदस्यीय समिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के अतिरिक्त तीन सदस्यों के चयन के लिए मतदान कराया गया।

चुनाव में नगर परिषद के सभी 34 वार्ड पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के बाद पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष आर्च देवी जैन, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष जमशेद आलम तथा अजमेरी खातून विजयी घोषित किए गए।

तीसरी सीट के लिए जमशेद आलम और निखत खानम को समान मत प्राप्त हुए, जिसके बाद निर्वाचन नियमों के तहत लॉटरी के माध्यम से विजेता का फैसला किया गया। इसमें जमशेद आलम को सफलता मिली।

पूरी चुनाव प्रक्रिया अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी अनिकेत कुमार की निगरानी में संपन्न हुई। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया तथा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नई समिति के गठन के बाद नगर परिषद की विभिन्न विकास योजनाओं और प्रशासनिक निर्णयों में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post