Top News

पति से मोबाइल पर झगड़े के बाद पत्नी ने उठाया ऐसा कदम की रह गए सब दंग

पारिवारिक कलह के कारण नव ब्याहता गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची बहादुरगंज थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज भेज दिया है। मामला बहादुरगंज थाना क्षेत्र के नटुआपाड़ा वार्ड नं 8 बगवान टोली गांव की है जहां सोमवार की रात महिला ने अपने घर के अंदर फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मायके वालों की सूचना पर बहादुरगंज पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी है। जानकारी के  अनुसार मृतका शाहीन प्रवीण (22) का मायका कोचाधामन थाना क्षेत्र के डाकूपाडा काशीबाड़ी में है जिनकी शादी 10 माह पहले नटुआपाड़ा वार्ड नं 8 के बगवान टोली गांव निवासी सरवर आलम उर्फ गुड्डू के साथ हुई थी जो वर्तमान में रोजगार के लिए बैंगलोर में है। सोमवार की शाम को मोबाईल पर पति पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और गुस्से में आकर महिला ने फांसी लगा ली। बताया जाता है कि पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के गर्भ से मृत शिशु निकला है। वहीं थाना अध्यक्ष दिलशाद खान ने कहा कि सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने लाश का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post