विस्थापित दुकानदारों को आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के द्वारा जिले के बहादुरगंज में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में सड़क निर्माण की वजह से विस्थापित हुए दुकानदार एवं अन्य लोग शामिल हुए। मिली जानकारी के मुताबिक निर्माणाधीन स्टेट हाईवे बायसी,बहादुरगंज दिघलबैंक की वजह से विस्थापित दुकानदारों के पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना नीति के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित लोगों को स्वरोजगार हेतु प्रेरित किया गया साथ ही उन्हें कैंडल निर्माण, फिनायल सहित अन्य घरेलू उपयोग में शामिल सामग्री के निर्माण की जानकारी दी गई ।प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी सुरेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि परियोजना से प्रभावित व्यक्तियों को न सिर्फ आर्थिक सहायता बल्कि प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है ताकि लोग आत्म निर्भर बने वही प्रशिक्षण ले रहे व्यक्तियों को किट भी प्रदान किया गया।इस मौके पर वार्ड पार्षद संजय भारती सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विस्थापित दुकानदारों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनने पर जोर
Cityhalchal News
0
Post a Comment