कुरसेला थाना क्षेत्र में पुलिस पर हमला एवं झड़प मामले में गुरुवार देर रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंगल मंडल, मनीष मंडल, रंजीत मंडल निवासी इंदिरा ग्राम तथा सुरेश मंडल निवासी बल्थी महेशपुर, थाना कुरसेला के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार करीब दो महीने पूर्व कुरसेला पुलिस को इंदिरा ग्राम में कुछ लोगों द्वारा शराब पीकर हंगामा किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम हंगामा कर रहे शराबियों को पकड़कर थाना ला रही थी। इसी दौरान एक शराबी को छुड़ाने के प्रयास में कुछ ग्रामीण पुलिस टीम से उलझ गए और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट झड़प की घटना को अंजाम दिया था।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपित ग्रामीणों की पहचान कर उनके विरुद्ध मामला दर्ज किया था। इसी कांड में कार्रवाई करते हुए गुरुवार देर रात छापेमारी अभियान चलाकर चारों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। और आवश्यक कागजी कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेजा गया है।
बताया गया कि छापेमारी अभियान का नेतृत्व सदर एसडीपीओ-2 रंजन कुमार सिंह ने किया। अभियान में थानाध्यक्ष राकेश कुमार सहित अन्य पुलिस बल के जवान शामिल रहे।
Post a Comment