Top News

थाना, अंचल में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित, हुई सुनवाई

बिहार सरकार के निर्देश पर आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित होने वाले जन संवाद कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को कुरसेला थाना एवं अंचल परिसर में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जन संवाद कार्यक्रम में फरियादी, एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। इस दौरान कुल थाना में 11 एवं अंचल में दो फरियादियों ने जमीन विवाद,मारपीट, मद्य निषेध तथा अन्य मामलों से संबंधित शिकायतें पदाधिकारी के समक्ष रखीं। अंचल पदाधिकारी अनुपम,थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने  मामलों का अवलोकन करते हुए संबंधित पदाधिकारियों कर्मचारी को त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। वहीं कुछ मामलों को निष्पादन के लिए संबंधित विभाग एवं अधिकारियों के पास भेजा गया। वहीं जन संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका शीघ्र समाधान करना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post