Top News

3 लाख भारतीय मुद्रा के साथ महिला गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र नेपाल पुलिस द्वारा अवैध भारतीय मुद्रा के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मोरंग जिले के विभिन्न बॉर्डर इलाकों में नेपाल पुलिस की सख्ती बढ़ने से तस्करी और अवैध लेनदेन में लगे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
बीते रविवार कि रात्री बारडंगा बॉर्डर पर  20 लाख भारतीय रुपये बरामद होने के बाद अब जोगबनी सीमा से सटे रानी क्षेत्र में भी सशस्त्र पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को लगभग 3 लाख भारतीय रुपयों के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि महिला भारतीय सीमा क्षेत्र से नेपाल प्रवेश कर रही थी, इसी दौरान जांच के क्रम में उसके पास से भारी मात्रा में भारतीय मुद्रा बरामद हुई।
सशस्त्र नेपाल पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि रुपये किस उद्देश्य से नेपाल ले जाए जा रहे थे तथा इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क का हाथ तो नहीं है।
सीमा क्षेत्र में लगातार हो रही बरामदगी के बाद सुरक्षा और भी सतर्क हो गई हैं। नेपाल पुलिस द्वारा सीमावर्ती चेकपोस्टों पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिससे अवैध रुपया कारोबार, हुंडी और तस्करी से जुड़े लोगों पर दबाव बढ़ गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post