Top News

डकैती की घटना को अंजाम देने आए 8 अपराधी गिरफ्तार

बायसी से मनोज कुमार 
पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर बायसी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सभी अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।
बायसी अपर थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध अपराधी इलाके में इकट्ठा होकर बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी अपराधियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार अपराधियों में (1)मोहम्मद नैयर आलम पिता हबीब, ग्राम मरुवा,(2)अनसर रजा, मोहिजुदीन घर चिरैया (3) शौकत पिता अख्तर हुसैन, घर खपडा, (4)नुर आलम, पिता सलीम, घर बालुगंज थाना बलरामपुर,(5) ललन कुमार गुप्ता, पिता प्रमोद कुमार गुप्ता,घर नवाबगंज ,(6)रबनी यादव, पिता कालीपद यादव, घर बालुगंज,(7)लव कुमार, पिता लाल चंद यादब,घर बकरियां (8) शेख शेफुल घर बरासोहरा थाना करनदिगी शामिल हैं। ये सभी पूर्णिया, कटिहार ,और बंगाल उत्तर दिनाजपुर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो पिस्टल, एक देसी कट्टा, तेरह राउंड जिंदा गोली और आठ मोबाइल फोन तीन मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। बरामद हथियारों और सामान को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी अपराधियों से पूछताछ की जा रही है ताकि इनके नेटवर्क और संभावित आपराधिक योजनाओं का खुलासा हो सके। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि ये लोग किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे।
फिलहाल बायसी पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूर्णिया न्यायालय भेज दिया है। इलाके में इस कार्रवाई के बाद पुलिस की सतर्कता और सक्रियता की चर्चा हो रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post